मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दुनियाभर में भी अपनी मजबूत शुरुआत की है। 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा मेकर्स की ओर से किया गया है। फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इससे पहले 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई फिल्म 36 दिन पूरे कर चुकी है और पांचवें हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा।
भारत में फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन 5.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पांचवें हफ्ते में कमाई के मामले में बड़ी छलांग लगाई। फिल्म ने पहले हफ्ते 90 लाख, दूसरे हफ्ते 46 लाख, तीसरे हफ्ते 10 करोड़, चौथे हफ्ते 58.50 करोड़ और पांचवें हफ्ते 83.30 करोड़ रुपये कमाए। खास बात यह है कि बिना किसी बड़े स्टार के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह प्रदर्शन किया है। अब वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म की कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingSeptember 13, 2026तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत
entertainmentSeptember 13, 2026‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
Big breakingSeptember 13, 2026नेशलन लोक अदालत में 28953 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, 72.60 लाख रुपए से अधिक की राशि का निपटारा








