रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रविवार की रात एक बेहद भयावह हादसा टल गया। रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास एक चलती सुमो ग्रैंड अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
झारखंड के रहने वाले हैं कार सवार
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं। वे राजधानी से गुजर रहे थे, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। कार के भीतर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दरवाजे खोलकर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।
स्वाहा हो गई कार
सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि सुमो ग्रैंड पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रैफिक बहाल किया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, फिलहाल इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
सावधानी की अपील
गर्मी बढ़ने या लंबी यात्रा के दौरान गाड़ियों की वायरिंग और कूलेंट की जांच जरूर कराएं। यदि चलते समय धुंआ दिखे, तो तुरंत गाड़ी सुरक्षित जगह खड़ी कर बाहर निकलें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 1, 2026मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
Big breakingJuly 1, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत, खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त
Big breakingJuly 1, 2026ब्रेकिंग : इस संभाग के जेडी हुए सेवानिवृत्त, इस अधिकारी को मिला प्रभार, देखें आदेश
Big breakingJuly 1, 2026नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति
