दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से आराम कर रही हैं। दुर्ग जिले के गनियारी गांव स्थित अपने पैतृक घर में रह रही 78 वर्षीय तीजन बाई फिलहाल बेडरेस्ट पर हैं। उनकी सेहत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। शनिवार को डॉक्टरों की टीम उनके गांव पहुंची और नियमित स्वास्थ्य जांच की।
जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा कम है और भोजन कम लेने की वजह से शरीर में कमजोरी भी महसूस हो रही है। डॉक्टरों ने परिजनों को उनकी डाइट बढ़ाने और विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बताई जा रही है।
एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर स्थित एम्स में मेडिसिन, कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों से विस्तृत जांच कराने की सलाह दी है। साथ ही उनकी शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए फिजियोथेरेपी भी कराई गई। भिलाई-3 स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल के अनुसार, तीजन बाई की हर दो महीने में एम्स में नियमित जांच होती है और पिछली बार उनका चेकअप 5 फरवरी को हुआ था।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने और हालत गंभीर होने की खबरें अफवाह हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति स्थिर है। बताया गया कि वर्ष 2024 में उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था। वहीं नवंबर 2025 में तबीयत बिगड़ने पर जिला प्रशासन की पहल पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में शामिल हैं। अपनी सशक्त आवाज और विशिष्ट प्रस्तुति शैली से उन्होंने इस लोककला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है। कपालिक शैली की प्रमुख गायिका के रूप में वे अब तक करीब 17 देशों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 29, 2026हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….
Big breakingApril 29, 2026ब्रेकिंग : साय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, तीन पूर्व आईपीएस अफसरों का डिमोशन किया रद्द…
Big breakingApril 29, 2026साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल….
Big breakingApril 29, 2026CGBSE Result 2026 : 10वीं -12वी की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…
