Human Fridge: जापान की एक खोज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए ऐसे पोर्टेबल कूलिंग बॉक्स एक गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. दरअसल, गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान लोगों का जीना मुहाल कर देती है. ऐसे में पंखे और एसी भी कई बार बेअसर साबित होने लगते हैं. इसी भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए जापान की ट्रुस्को कंपनी ने तकनीक का एक नायाब नमूना पेश किया है. दरअसल, कंपनी ने इंसानों को ठंडा रखने के लिए खास ‘ह्यूमनसाइज़ फ्रिज’ विकसित किया है, जिसे ‘डोहिमॉन बॉक्स’ नाम दिया गया है. यह अनोखा कूलिंग बॉक्स इंसान के आकार का है, जो कड़ाके की धूप से आए व्यक्ति को कुछ ही मिनटों में शरीर के तापमान को नियंत्रित कर राहत पहुंचाता है.
‘डोहिमॉन बॉक्स’ की मुख्य विशेषताएं
इंसानी शरीर को ध्यान में रखकर बनाए गए इस ‘ह्यूमन फ्रिज’ में कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं. यह स्पेशल बॉक्स भीषण गर्मी के दौरान किसी भी व्यक्ति के शरीर के तापमान को तेजी से घटाकर 15°C तक ले आता है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. इस बॉक्स का इस्तेमाल करना जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता. कंपनी के मुताबिक इसके संचालन का खर्च महज लगभग ₹9.5 प्रति घंटा आता है. इसके साथ ही यह एक पोर्टेबल डिजाइन में आता है, जिसका उपयोग घरों और दफ्तरों के अंदर (Indoors) के साथ-साथ आउटडोर इवेंट्स, स्पॉट्स और फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए आसानी से किया जा सकता है.
ओवरकूलिंग से बचाव के लिए है सेफ्टी फीचर्स
किसी भी कूलिंग डिवाइस का ज्यादा इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए कंपनी ने सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा है. बहुत ज्यादा ठंडक से इंसानी शरीर को बचाने के लिए इसमें स्मार्ट ‘ऑटो शट ऑफ’ टाइमर लगाया गया है, जो लगातार 20 मिनट के इस्तेमाल के बाद अपने आप बंद हो जाता है, ताकि व्यक्ति का बॉडी टेम्परेचर जरूरत से ज्यादा नीचे न गिरे
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 23, 2026मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
Big breakingJuly 23, 2026राहुल गांधी देश और संविधान से ऊपर नहीं, कानून सबके लिए एक समान : उप मुख्यमंत्री साव
Big breakingJuly 23, 2026केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री राजवाड़े
Big breakingJuly 23, 2026प्रदेशवासी चुनेंगे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली, ऑनलाइन वोटिंग 31 अगस्त तक
