दुर्ग. मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 और बाद में एनटीपीसी में एई के पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर इंजीनियर से 10 लाख लिए थे. मामले में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, उतई क्षेत्र के बोरीगारका में रहने वाले रविकांत साहू ने ठगी की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि न्यू आदर्श नगर में रहने वाली प्रिया देशमुख और उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी. नौकरी लगवाने के लिए पति-पत्नी ने उनसे करीब 10 लाख रुपये ले लिए. जब रविकांत की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये वापस मांगे. तब पति-पत्नी ने उन्हें एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया.
आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए ई-मेल के माध्यम से एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा. जब वे ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तब पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया. इस बीच पति-पत्नी अपने ठिकाने से भाग निकले. पुलिस ने आरोपी प्रिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद रविवार को उसके पति को भी पकड़ लिया गया. पति-पत्नी को न्यायालय में पेश किया गया है.
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 22, 2026आज का पंचांग 22 जुलाई 2026: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल
NATIONALJuly 22, 2026Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Big breakingJuly 21, 2026सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingJuly 21, 2026मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत
