रायपुर। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित कोसरंगी गांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा का त्वरित असर देखने को मिला। जन चौपाल में महिलाओं द्वारा रखी गई मांग के महज एक दिन बाद मीरा और राधा ग्राम संगठन की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुवार को कोसरंगी स्थित एलआरसी सेंटर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका कार्यों की जानकारी ली। जन चौपाल में महिलाओं ने स्वरोजगार बढ़ाने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को महिलाओं की मांग जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध करा दीं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब और जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की मौजूदगी में मशीनों का वितरण किया गया।
ग्राम संगठन की सदस्य सपना पटेल ने बताया कि जन चौपाल में उन्होंने मुख्यमंत्री से सिलाई मशीन की मांग की थी और अगले ही दिन प्रशासन ने मशीन उपलब्ध करा दी। वहीं मीरा ग्राम संगठन की सदस्य यशोदा मांडले ने कहा कि सरकार के इस फैसले से महिलाओं को रोजगार का नया अवसर मिलेगा।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सिलाई मशीन मिलने से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि इस पहल से गांव में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और कई महिलाएं घर से ही काम शुरू कर सकेंगी।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 24, 2026शहर के 14 केंद्रों में आज यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 4870 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
ChhattisgarhMay 24, 2026मुख्यमंत्री की घोषणा का त्वरित असर: कोसरंगी की महिलाओं को मिलीं 50 मुफ्त सिलाई मशीनें
ChhattisgarhMay 24, 2026जल जीवन मिशन की 8555 योजनाएं ग्राम पंचायतों को सौंपी गईं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
NATIONALMay 24, 2026Aaj Ka Panchang 24 May 2026: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
