रायपुर में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, राहगीरों ने कार चालक को पीटकर किया पुलिस के हवाले

Spread the love

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने कहर मचा दिया। कैलाशपुरी रोड पर लगभग रात 8:30 बजे सीजी 04 पी आर 8866 नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी एक दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के समय दुकान में मौजूद दुकानदार और उसका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन दुकान का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना पाते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। भीड़ ने कार में मौजूद ड्राइवर को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने कथित रूप से उसकी पिटाई भी कर दी। घर में मौजूद लोग दहशत में थे और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित हुई थी और ड्राइवर नशे में नहीं था। जिस दुकान में कार घुसी, उसके पीछे ही मकान है, जहां बबलू पठान का परिवार रहता है। कार के अचानक फिसलने और दुकान में जा घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार और पड़ोसियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और कार को जब्त कर लिया गया है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *