नई दिल्ली। India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक-2026 भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने डाक विभाग में जीडीएस के पदों के लिए पंजीकरण किया था। अब वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट डीविजन वाइज जारी की गई है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
India Post GDS Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें पहली मेरिट लिस्ट
भारतीय डाक ने जीडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Click here’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘India Post GDS Merit List 2026’ लिस्ट पर क्लिक करने के बाद डिवीजन पर क्लिक करें।
- अपने डिवीजन पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल है। अब उन सभी उम्मीदवारों को 23 मार्च, 2026 से पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की मूल कॉपी और दस्तावेजों के 2 सेट के साथ डिवीजनल ऑफिस में वेरिफाई करवाने के लिए जाना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य उम्मीदवारों के लिए 12,696 पद, ओबीसी के लिए 5,694 पद, एससी के लिए 3,942 पद, एसटी के लिए 2,716 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 2,719 पद और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 869 पद आरक्षित किए गए हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 13, 2026मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे
Big breakingSeptember 13, 2026जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingSeptember 13, 2026प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingSeptember 13, 2026तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत








