नई दिल्ली। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली तस्वीर सामने आते ही लोगों में उत्साह बढ़ गया है। रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली बुलेट ट्रेन का प्रस्तावित डिजाइन जारी किया है, जिसमें ट्रेन सफेद और पीले रंग के आकर्षक मॉडर्न लुक में नजर आ रही है। रेलवे के मुताबिक यह डिजाइन अभी फाइनल नहीं है, लेकिन इसे यात्रियों के आराम, हाई स्पीड और अत्याधुनिक तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 8 कोच वाली यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और मुंबई से अहमदाबाद तक का लगभग 508 किलोमीटर लंबा सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा करेगी। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर में साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई समेत 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुरुआत में बुलेट ट्रेन सूरत से बिलिमोरा के बीच 100 किलोमीटर के रूट पर शुरू की जा सकती है। केंद्र सरकार का लक्ष्य 15 अगस्त 2027 तक देश की पहली बुलेट ट्रेन को शुरू करने का है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 21, 2026IFS Transfer: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
ChhattisgarhAugust 21, 2026सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, जांच में सहयोग करने की कही बात…
Big breakingAugust 21, 2026खस से बनी अनोखी राखियां, पानी की बूंद पड़ते ही बिखेरेंगी खुशबू, बहनों के प्यार से महकेगी भाइयों की कलाई : वन मंत्री केदार कश्यप
Big breakingAugust 21, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
