00 दादाबाड़ी में हुए भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में किया गया अभिनंदन
रायपुर। दादाबाड़ी तीर्थ में आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी अजय मधुकर काले को जैन रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। काले को यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा, पत्रकारिता, शिक्षा और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को भी जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। समारोह में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत व समाजसेवी लोकेश कावडिय़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
काले को समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। बताते चलें कि 1989 में महाराष्ट्र मंडल की सदस्यता लेने के बाद मंडल के सभी प्रकल्पों और महाराष्ट्र मंडल ट्रस्ट के विभिन्न पदों पर समर्पण भाव से काम किया। उसी का नतीजा है कि सन 2010 से लेकर 2024 तक आठ बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे मंडल के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से लगातार समाजसेवा में जुटे हैं। करीब 69 बार रक्तदान कर चुके अजय काले ने सन् 1985 में ही देहदान और नेत्रदान का फॉर्म भरकर इसकी घोषणा कर दी थी।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और परमार्थ के क्षेत्र में जैन समाज का योगदान अनुकरणीय है। ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे, प्रेरित करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 3, 2026लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Big breakingJuly 3, 2026“सशक्त गांव से साकार होगा विकसित भारत का सपना”-मंत्री अग्रवाल
Big breakingJuly 3, 2026प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण
Big breakingJuly 3, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
