दुर्ग । दुर्ग के पद्मनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआईटी कॉलेज के पास स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के ऑफिस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से दमकल की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि प्लांट के कमरे से तेज आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर फाइटर्स ने केमिकल होने की आशंका के बीच बीए सेट का इस्तेमाल कर धुएं से भरे कमरे के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
अग्निशमन कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। इस ऑपरेशन में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अग्निशमन दल प्रभारी शरद मेश्राम सहित धर्मेंद्र, नागेश, दीवहार, खेमराज, पवित्र और राहुल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय पर कार्रवाई और टीमवर्क के चलते मौके पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 7, 2026बस्तर संभाग में 500 से अधिक स्कूलों, प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा
Big breakingAugust 7, 2026कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
Big breakingAugust 7, 2026ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
Big breakingAugust 7, 2026समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल
