रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आवास में अचानक आयोजित एक बैठक सुर्खियों में है ।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय के मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बुलावा भेजा गया है । वरिष्ठ नेता पवन साय के अलावा संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की इस बैठक में शामिल होने के चलते राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज है । सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री के झारखंड दौरे के मद्देनजर एक विशेष विमान रांची भेजा गया है, वे भी इस बैठक में शामिल होंगे ! जबकि मंत्री दयाल कों भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है! यह भी बताया जा रहा,कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रस्तावित रायपुर दौरा आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है! हालाकि संगठन और सरकार की ओर से इस बैठक को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है !
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही हैं,लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है, कि मुख्यमंत्री आवास में जारी यह बैठक प्रशासनिक कार्यो में कसावट लाने के लिए बुलाई गई है या फिर इसके पीछे कोई सियासी मायने भी हैं ।मुख्यमंत्री साय ने कुछ दिनों पहले मंत्री मंडल विस्तार की ख़बरों को सिर्फ़ अटकलें करार दिया था ।उन्होंने सुशासन तिहार के मौके पर प्रदेश भर का भ्रमण कर सरकार के कामकाज की समीक्षा की थी और प्रशासनिक कार्यों में तेज़ी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था।सूत्र बताते हैं, कि साय सरकार के सभी मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने की सूचना दी गई है, ताकि उनकी उपस्थिति दर्ज हो सके ।खबरों के मुताबिक, यह बैठक देर रात तक जारी रहेगी।फ़िलहाल मुख्यमंत्री साय इस बैठक में क्या फ़ैसला लेंगे,इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में खलबली मची है ।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 4, 2026धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन
Big breakingAugust 4, 2026मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस की सौगात
Big breakingAugust 4, 2026दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय
Big breakingAugust 4, 2026पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
