रायपुर| दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य शुरू किया है। इसके चलते 18 और 19 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और झारसुगुड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है। इसके अलावा बिलासपुर में हुई भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन और यार्ड में ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कुछ का संचालन बीच मार्ग से किया गया।
18 और 19 जुलाई को इन ट्रेनों का बदला संचालन
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर से ही रवाना होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू 18 और 19 जुलाई को बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
रद्द की गई ट्रेनें
68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
68746 रायपुर–बिलासपुर मेमू
68745 बिलासपुर–रायपुर मेमू
इन ट्रेनों का संचालन बीच मार्ग से किया गया
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू को चांपा स्टेशन पर ही समाप्त किया गया।
68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू का संचालन चांपा स्टेशन से शुरू किया गया।
68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू को दाधापारा स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना किया गया।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और समय जरूर जांच लें। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण परिचालन में बदलाव संभव है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 6, 2026बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
Big breakingSeptember 6, 2026पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल दही हांडी उत्सव में हुए सम्मिलित
Big breakingSeptember 6, 2026CG – गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबा रायपुर का युवक, पर्यटकों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू जारी








