सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार रात कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर-सीतापुर मेन रोड स्थित शांतिपारा में अमित क्लॉथ स्टोर्स से देर रात धुआं और लपटें निकलती देख हाइवे से गुजर रहे वाहन सवारों ने दुकान के पास रहने वाले परमेश्वर गुप्ता को जगाकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दुकान संचालक को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
आग इतनी तेज थी कि दुकान के दोनों शटर तपने लगे थे और लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं। दुकान संचालक नवीन गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। आगजनी में कपड़े के साथ फर्नीचर भी जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
