रायपुर: विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://law.cgstate.gov.in/ का लोकार्पण किया।
चिप्स द्वारा विकसित की गई आधुनिक वेबसाइट
नई वेबसाइट को चिप्स (CHiPS) द्वारा तैयार की गई है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।
न्यायिक संस्थानों के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म
इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व न्यायालयों को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।
आम नागरिकों के लिए विधि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए कानून से संबंधित अधिनियम, अधिसूचनाएँ एवं नियम अपलोड किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की सभी विधि संबंधी वेबसाइट एवं पोर्टल्स के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

विभागीय जानकारी एवं ऑनलाइन सेवाएँ
नई वेबसाइट के माध्यम से विभाग की संगठनात्मक संरचना, शासकीय अधिवक्ताओं की जानकारी, नोटरी, विभागीय सेटअप, विभागीय बजट, एम्प्लॉई कॉर्नर सहित ई-कोर्ट एवं कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त की जा सकती हैं।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, अतिरिक्त सचिव श्री दीपक देशलहरे, अतिरिक्त सचिव श्री भूपेंद्र वासनीकर, उपसचिव श्री राहुल कुमार, अवर सचिव श्री दिलीप सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिप्स कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 26, 2026चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले
Big breakingAugust 26, 2026ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…
Big breakingAugust 26, 2026ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश
Big breakingAugust 26, 2026Special Train :रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन








