रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजवाड़े ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे परिवार तथा समाज के निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।
राजवाड़े ने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 16, 2026बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingSeptember 16, 2026सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान
Big breakingSeptember 16, 2026स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम – डेका
Big breakingSeptember 16, 2026भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत








