रायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और ओडिशा के पास बने अवदाब के प्रभाव से सोमवार 7 जुलाई को मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हालांकि 8 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 30.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बलौदाबाजार में सर्वाधिक 20 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा राजिम में 18 सेंटीमीटर, लवन में 17 सेंटीमीटर तथा गिधौरी, टुंड्रा, भाटापारा में 16-16 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बलौदा, गोबरा नवापारा और बिलाईगढ़ में 15-15 सेंटीमीटर तथा राजनांदगांव, अकलतरा, तिल्दा, चंद्रपुर और खरोरा समेत कई क्षेत्रों में 14 सेंटीमीटर वर्षा हुई। रायपुर शहर, धमतरी, बिलासपुर, आरंग, चांपा, मुंगेली और सक्ती सहित अनेक इलाकों में 8 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
राजधानी रायपुर में सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने के संकेत हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 22, 2026छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..
Big breakingAugust 22, 2026प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग
Big breakingAugust 22, 2026उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन
Big breakingAugust 22, 2026फ्लिपकार्ट में नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती
