रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने महादेव ऐप की तर्ज पर चल रहे एक नए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। आरोपी ‘jmdbet777.com’ और ‘Classic777.com’ नाम की ऑनलाइन बुक/ऐप के जरिए प्रदेशभर में लोगों से दांव लगवा रहे थे। इन ऐप्स में 40 से ज्यादा गेम्स मौजूद थे, जिन पर ऑनलाइन बैटिंग कराई जा रही थी।
पुलिस ने 31 जनवरी को कार्रवाई करते हुए दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर के पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, कमल राघवानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से 37.50 लाख रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 कार जब्त की गई हैं। जब्त कैश और सामान की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में दुर्ग निवासी रवि सोनकर, रायपुर निवासी नितिन मोटवानी और नागपुर निवासी अंकित भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। बताया गया कि ये तीनों सिंडिकेट को आईडी उपलब्ध कराते थे, जबकि रखब देव पाहुजा और पीयूष जैन मास्टर आईडी होल्डर और आईडी डिस्ट्रीब्यूटर थे। बाकी आरोपी लोकल स्तर पर आईडी बांटकर सट्टा संचालित कर रहे थे।
ACCU को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। दबिश के दौरान 3 कारों में 6 लोग पकड़े गए। मोबाइल जांच में बैटिंग सेटअप मिला, पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस अब खातों, करोड़ों के ट्रांजैक्शन और म्यूल अकाउंट्स की जांच के लिए आईटी अफसरों को भी शामिल करेगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 22, 2026जमीन में दफन मिली युवक की लाश, शव के हाथ और पैर बाहर आने से खुले राज, इलाके में मचा हड़कंप
Big breakingMarch 22, 2026जिन लोगों ने 5 वर्षों तक केवल भ्रष्टाचार किया, वे हमें नसीहत देते हैं, यह शोभा नहीं देता – मुख्यमंत्री साय
Big breakingMarch 22, 2026CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल
Big breakingMarch 22, 2026किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
