Northeast Frontier Railway Jobs : अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने NFR ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत साल 2026-27 के लिए भर्ती (नोटिस नंबर 04/2026) का फुल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती देश भर के होनहार खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका है. इस भर्ती के लिए योग्यता, कुल पद और आवेदन करने का तरीका क्या है आगे आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं.
कुल पद कितने पद हैं
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 56 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी
क्या चाहिए योग्यता
लेवल 3/2 (21 पद)
इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है
लेवल 1 (35 पद)
इसके लिए न्यूनतम 10वीं पास या ITI / NAC सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
उम्र सीमा
इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.
ये सर्टिफिकेट होना चाहिए
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना चाहिए:
लेवल 3/2
कैटेगरी-B टूर्नामेंट (जैसे वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स) में भागीदारी, या कैटेगरी-C में कम से कम तीसरा स्थान, सीनियर/जूनियर नेशनल गेम्स में 3rd रैंक, या फेडरेशन कप (सीनियर) में 1st पोजीशन वाले खिलाड़ी पात्र हैं
लेवल 1
- कैटेगरी-C इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व, फेडरेशन कप में कम से कम 3rd स्थान या राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं (मैराथन व क्रॉस कंट्री के लिए सीनियर नेशनल में न्यूनतम 8वीं रैंक जरूरी है)
- सेलेक्टेड कैंडिडेट को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के अनुसार आकर्षक सैलरी और रेलवे की अन्य सुविधाएं मिलेंगी
जरूरी तारीख
जारी पदों के लिए आवेदन 25 जुलाई 2026 से शुरु होगा जो 24 अगस्त 2026 तक चलेगा. बता दें कि यह एक ओपन एडवरटाइजमेंट है, यानी भारत के किसी भी राज्य का योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकता है
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 15, 2026जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी
Big breakingSeptember 15, 2026देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingSeptember 15, 2026सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मीरा के पसरे से खरीदा आशीर्वाद का दीया
Big breakingSeptember 15, 2026महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका








