00 छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को स्वराज दिवस घोषित करने की मांग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को प्रदेश में स्वराज दिवस के रूप में घोषित करने की माँग सम्बंधित करीब 5 हजार लोगो के हस्ताक्षर सहित आवेदन सौंपे है।
पदाधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान वोद्धा और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की तथा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक महान प्रशासक और विजनरी भी थे। उन्होंने एक मजबूत और स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। शिवाजी महाराज हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सोलंकी, शिक्षाविद संजय जोशी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले,सुबोध टोले,सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 23, 2026मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
Big breakingAugust 23, 2026‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’
Big breakingAugust 23, 2026महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
Big breakingAugust 23, 2026मिट्टी से गढ़ी आत्मनिर्भरता की कहानी, गृहणी से लखपति दीदी बनने तक सावित्री का सफर
