Skip to content
News today india

News today india

News and Views

Subscribe
  • Home
  • Big breaking
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Education
  • Political
  • Raipur
  • Treanding
  • Home
  • Chhattisgarh
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द… घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द… घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट

March 19, 2026bynewstodayindia

बिलासपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से आगामी 5 से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर नए बैलेस्टिक ट्रैक के निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी बल्कि रेल संचालन भी अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

हालांकि, इस निर्माण कार्य के चलते रेल यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी करीब 10 प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी संचालित किया जाएगा, जिसमें बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 4 से 25 अप्रैल तक केवल दुर्ग तक ही चलेगी और यहीं से वापस लौटेगी, यानी गोंदिया और दुर्ग के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा। प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों में शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (4-24 अप्रैल), एलटीटी-शालीमार (6-26 अप्रैल), कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5-25 अप्रैल) और अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7-27 अप्रैल) शामिल हैं, जबकि गोंडवाना और विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी चयनित तिथियों पर बाधित रहेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर या ‘नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम’ (NTES) के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Big breakingChhattisgarh
Tagged account can be emptied in one click, CRIME NEWS: New fraud in the name of gas booking

Post navigation

नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी: आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
ब्रेकिंग: हाई कोर्ट ने किया जजों का तबादला, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश, देखें ट्रांसफर सूची..!!

Related Posts

अजित पवार के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती में प्लेन क्रैश होने से निधन हो…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसान समृद्धि के मॉडल के रूप में उभर रहा है राजनांदगांव : मुख्यमंत्री  साय कृषक…

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से 23 से 25…

Advertisement Carousel
× Popup Image

Copyright © 2026 News today india | Republic Times by Ascendoor | Powered by WordPress.