00 ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
रायपुर। रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित एक्सप्रेस-वे से गुढिय़ारी आने-जाने वाले लोगों को अगले 14 दिनों तक रूट बदलना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते गुढिय़ारी रेलवे अंडर ब्रिज को 4 जून से 18 जून तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढिय़ारी जाने वाले वाहन इस दौरान अंडरब्रिज से नहीं गुजर सकेंगे। रोजाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों से सफर करना होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गुढिय़ारी रेलवे अंडरब्रिज-380 में मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाने के चलते 4 जून से 18 जून 2026 तक इस मार्ग पर सड़क यातायात बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक रायपुर-गुढिय़ारी (बिलासपुर एंड) स्थित रेलवे समपार 380 में आवश्यक कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। इसके चलते रेलवे स्टेशन की ओर से गुढिय़ारी जाने वाले अंडरब्रिज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने का फैसला लिया गया है।
रेलवे और ट्रैफिक विभाग का कहना है कि काम पूरा होने के बाद मार्ग को फिर से सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 21, 2026सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingJuly 21, 2026मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत
Big breakingJuly 21, 2026TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट
Big breakingJuly 21, 2026“माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे मंत्री टंक राम वर्मा
