रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़े जहां एक ओर पेट्रोलियम कंपनियां घाटा सह रही हैं, वहीं केंद्र सरकार ने पहले ही एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती कर अपनी तरफ से नुकसान उठाया है। उपभोक्ता भी इस बोझ का एक हिस्सा खुद वहन कर रहे हैं। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकारें भी अपने राजस्व का कुछ हिस्सा छोड़ें, ताकि तेल कंपनियों के पास निवेश की जरूरतों को पूरा करने और बाजार में टिके रहने के लिए पर्याप्त फंड बच सके। एक अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता राज्यों में रहते हैं। इसलिए जिम्मेदारी सिर्फ केंद्र सरकार की नहीं है। इस वित्तीय बोझ को दोनों तरफ बांटना होगा, भले ही यह बराबर-बराबर न हो। वैट कम होने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कुछ राहत मिल सकती है। वहीं तेल कंपनियां अगर तेल की कीमतें बढ़ाती हैं तो वैट कम होने से आम उपभोक्ता इसके सीधे असर से बच सकते हैं। साथ ही वह रकम तेल कंपनियों के घाटे को कम करने में भी मददगार हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 10, 2026जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Big breakingJuly 10, 2026सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
Big breakingJuly 10, 2026उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी
Big breakingJuly 10, 2026स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा
