रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
निगम प्रशासन के मुताबिक शिविरों में नगर निगम के साथ कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि शिविर में मिलने वाले आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा। साथ ही हर आवेदक को उसकी शिकायत के समाधान की जानकारी भी दी जाएगी। इन शिविरों में नगर निगम के अलावा राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम विभाग समेत कई विभाग शामिल होंगे। सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण भी किया जाएगा।
निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, कुर्सी-टेबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
इन तारीखों में लगेगा शिविर
11 मई: जोन-3, सिंधु भवन शंकरनगर
14 मई: जोन-4, इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा
18 मई: जोन-5, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर
19 मई: जोन-1, मारुति मंगलम भवन गुढिय़ारी
20 मई: जोन-6, संजय यादव स्कूल संजय नगर
22 मई: जोन-2, शहीद स्मारक भवन जीई रोड
25 मई: जोन-8, अग्रसेन भवन टाटीबंध
28 मई: जोन-7, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
29 मई: जोन-9, पॉम बेलाजियो के सामने गारमेंट फैक्ट्री परिसर
5 जून: जोन-10, देवपुरी धर्मशाला कमल विहार गेट के पास
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 24, 2026मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से लोगों को मिल रही राहत
ChhattisgarhJune 24, 2026कृषक उन्नति योजना- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला
Big breakingJune 24, 2026वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी
Big breakingJune 24, 20261 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
