रायपुर,पुरी: ओडिशा की तीर्थ नगर पुरी में भगवान जगन्नाथ 2025 की रथयात्रा निकलनी शुरू हो चुकी है. इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं. भक्त भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा तीन देवताओं के भव्य रथों को थोड़ी देर में खींचेंगे.
यहां से तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे. वहां भगवान एक सप्ताह विश्राम करेंगे. इसके बाद वह जगन्नाथ मंदिर में लौट आएंगे. रथयात्रा के मौके पर आज बड़ी संख्या में विदेश से भी भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. हर तरफ जय जगन्नाथ के उद्घोष सुनाई दे रहे हैं. थोड़ी ही देर में भगवान के रथ गुंडिचा मंदिर के लिए निकलेंगे.
LIVE from Puri – भगवान जगन्नाथ का वार्षिक रथ महोत्सव 2025 | रथ यात्रा 2025




