रमन सिंह ने अमित शाह को लिखा पत्र, भारत से नक्सलवाद की मुक्ति पर जताया आभार….

Spread the love

रायपुर। वर्तमान विस अध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भारत से नक्सलवाद की मुक्ति पर आभार जताया है, रमन सिंह ने अपने पत्र में लिखा, हर असंभव कार्य को संभव करने वाले “साध्य पुरुष” केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता को नक्सलवाद की पीड़ा से मुक्ति दिलाकर राष्ट्र की सुरक्षा को चारों ओर से सुदृढ़ करने का अद्भुत कार्य किया है। अमित शाह को पत्र लिखकर भारत से नक्सलवाद की मुक्ति पर उनका आभार प्रकट किया। अब छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सलवाद जैसी लोकतंत्र विरोधी विचारधारा से मुक्त होकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नव बयार से जुड़ेगा।

Author Profile

newstodayindia