मुंबई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं धुरंधर लगातार दर्शकों की नंबर वन पसंद बनी हुई है। रिलीज के 28वें दिन भी धुरंधर सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है। अब तक ये फिल्म 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश में इस मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
लद्दाख में हुई टैक्स फ्री
धुरंधर को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री किया है। इस बात की घोषणा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने की है। ऐसे में लद्दाख सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे रही है।
बता दें, ‘धुरंधर’ का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट हुआ है। फिल्म में दिखाए गए खूबसूरत नजारे और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं।
गौरतलब है ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आए। वहीं, इसमें एक्टर अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार और उनके डांस को खूब पसंद किया जा रहा है। रणवीर और अक्षय के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं।
बात करें धुरंधर के दूसरे पार्ट की तो इसका सीक्वल मार्च 2026 में रिलीज होगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 22, 2026जमीन में दफन मिली युवक की लाश, शव के हाथ और पैर बाहर आने से खुले राज, इलाके में मचा हड़कंप
Big breakingMarch 22, 2026जिन लोगों ने 5 वर्षों तक केवल भ्रष्टाचार किया, वे हमें नसीहत देते हैं, यह शोभा नहीं देता – मुख्यमंत्री साय
Big breakingMarch 22, 2026CG : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी, अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल
Big breakingMarch 22, 2026किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
