बीजापुर : बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। ईलमिड़ी–मुजालकांकेर मार्ग पर अभियान के दौरान 20 किलो वजनी दो आईईडी बरामद किए गए। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज किया गया। इस कार्रवाई में ईलमिड़ी थाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की 9/D कंपनी और बीजापुर का बम निरोधक दस्ता शामिल था। पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी को संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान सड़क के बीच में 10-10 किलो के दो आईईडी श्रृंखला में लगे मिले। आशंका है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इन्हें लगाया था। बम निरोधक दस्ते ने सावधानी बरतते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश नाकाम हुई है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJuly 10, 2026अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ज्यादा अल्कोहल वाली दवा, केंद्र सरकार ने बदले नियम
Big breakingJuly 10, 202612 जुलाई को होगी छत्तीसगढ़ SI भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, 22 केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
Big breakingJuly 10, 2026CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, पांच दिनों तक कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन
Big breakingJuly 10, 2026खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..
