Skip to content
News today india

News today india

News and Views

Subscribe
  • Home
  • Big breaking
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Education
  • Political
  • Raipur
  • Treanding
  • Home
  • Chhattisgarh
  • दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी पर लगे गंभीर आराेप, शासन को सौपी गई 1400 पेज की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी पर लगे गंभीर आराेप, शासन को सौपी गई 1400 पेज की रिपोर्ट

January 20, 2026bynewstodayindia

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच अधिकारी एएसपी कीर्तन राठाैर की टीम ने 30 दिन में जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1400 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में आरोप है कि महिला डीएसपी ने न केवल कारोबारी से रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि नक्सल क्षेत्र से जुड़ी से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां भी साझा कीं। जांच में दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिनमें पुलिस विभाग से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने का जिक्र बताया जा रहा है। जानकारों के अनुसार, खुफिया जानकारी का इस तरह लीक होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया।
कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई। मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगे हैं, जिसकी अलग से जांच की मांग की जा रही है। वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। अब सरकार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।

पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्री मेच्योर है। अगर डीएसपी कल्पना वर्मा ने किसी पुलिस अधिकारी या डिपार्टमेंट से जुड़ी कोई जानकारी डिपार्टमेंट के बाहर के लोगों के साथ शेयर की है, तो डिपार्टमेंट उन्हें नोटिस जारी कर सकता है, लापरवाही के लिए कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि अभी जांच चल रही है, जांच रिपोर्ट अभी तक पब्लिक नहीं की गई है, इसलिए निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Chhattisgarh
Tagged 1400 page report submitted to the government, Serious allegations leveled against female DSP posted in Dantewada

Post navigation

नितिन नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा : साय
आतिशी ने ‍मृत महिला के परिवार से की मुलाकात, दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Related Posts

सिरपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात….

रायपुर: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य…

शर्मनाक : गांव के कोतवाल ने 8 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी…गांव में आक्रोश का माहौल…..!!

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां गांव में 8 वर्षीय बालिका से…

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती

मुख्यमंत्री साय की पहल का असर: महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी पंजीयन शुल्क में…

Advertisement Carousel
× Popup Image

Copyright © 2026 News today india | Republic Times by Ascendoor | Powered by WordPress.