जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दर्द से कराहते हुए “दादा-दादा” कहते रोता नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मुख्य आरोपी रामनाथ ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने सर्विस पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी।
बताया जा रहा है कि 27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में 5 हथियारबंद डकैतों ने कई लोगों के साथ लूटपाट और मारपीट की थी। इन घटनाओं में 13 लोग घायल हुए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर मास्टरमाइंड तक पहुंची टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पुलिस ने मौके से देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूछताछ जारी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
