Singer Asha Bhosle passes away : बॉलीवुड के प्रसिद्द पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। उनकी निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है (Singer Asha Bhosle passes away)। आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।आपको बता दें आशा भोसले ने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए। आशा भोसले राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 3, 2026CG – तीन दिन से लापता युवक की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…
Big breakingSeptember 3, 2026महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……
Big breakingSeptember 3, 2026विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल डेका
Big breakingSeptember 3, 2026दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल








