रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर घटना हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बताया जा रहा है कि मृतक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गंज थाना क्षेत्र से संबंधित केस में जेल में बंद था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 4, 2026ब्रेकिंग: अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी घूस लेते गिरफ्तार, ACB की छापेमारी से मचा हड़कंप
Big breakingFebruary 4, 2026छग राज्य सहकारी विपणन संघ के बोर्ड अधिकार शशिकांत द्विवेदी को सौंपे गए
Big breakingFebruary 4, 2026BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 21 लाख का इनामी हार्ड-कोर माओवादी ने किया सरेंडर
Big breakingFebruary 4, 2026CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित
