नई दिल्ली/रायपुर – एअर इंडिया की फ्लाइट AI103, जो 2 जुलाई को दिल्ली से वॉशिंगटन डीसी जा रही थी, में तकनीकी खराबी के चलते विमान को वियना (ऑस्ट्रिया) में रोकना पड़ा और बाद में उड़ान रद्द कर दी गई। विमान को ईंधन भरने के लिए वियना में अस्थायी रूप से रोका गया था, जहां नियमित जांच के दौरान तकनीकी समस्या का पता चला।
एयरलाइन ने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी, जिसके चलते यात्रियों को वियना में उतारकर उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट्स से वॉशिंगटन पहुंचाने की व्यवस्था की गई। यात्रियों को पूर्ण धनवापसी और होटल में ठहरने की सुविधा भी दी गई। जिन यात्रियों के पास वैध शेंगेन वीजा था या जो वीज़ा-मुक्त श्रेणी में आते थे, उन्हें होटल में ठहराया गया। वहीं जिनके पास वियना में प्रवेश की अनुमति नहीं थी, उनके लिए स्थानीय अधिकारियों की अनुमति तक अस्थायी व्यवस्था की गई।
read more- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर गूंजा भारत का नाम, पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान…
इस घटनाक्रम के चलते वॉशिंगटन डीसी से वियना होते हुए दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI104 को भी रद्द कर दिया गया। प्रभावित यात्रियों को दूसरी उपलब्ध उड़ानों में स्थानांतरित कर दिया गया और उनके अनुसार रिफंड का विकल्प भी दिया गया।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि एयरलाइन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और यह निर्णय उड़ान पूर्व सुरक्षा प्रक्रिया के तहत एहतियातन लिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन 1100 से अधिक उड़ानें संचालित करती हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं। मौजूदा समय में एयरलाइन यूरोपीय एयरस्पेस की बंदी, पूर्वी एशिया में प्रतिबंध और हवाई ट्रैफिक की अधिकता जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है।
एअर इंडिया ने पहले ही घोषणा की है कि वह उड़ान पूर्व सुरक्षा जांच को और अधिक सख्त बनाएगी, भले ही इसके लिए कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से कम करनी पड़ें।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhDecember 13, 2025बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही गोलमाल, 5 करोड़ के घोटाले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस मुख्यालय के आदेश को किया गया फाइलों में कैद…
ChhattisgarhDecember 13, 2025छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में “अलीगढ़” मुश्किल में “इस्कॉन टेम्पल”, परिसर में सुअंर मार कर फेंके जाने की घटनाओं के आम होने से “स्वामी भक्त” हैरत में….
Madhya PradeshDecember 12, 2025कार्रवाई तेज होनी चाहिए ,ढीली नहीं ! मध्य प्रदेश में इस IAS की बर्खास्तगी की तैयारी जोरों पर, मुख्यमंत्री मोहन यादव का कड़ा रुख…
ChhattisgarhDecember 12, 2025छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार में लगा भारत का ग्रोथ इंजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव एक बार फिर साँय – साँय, ग़ज़ब की छलाँग…
