कांकेर। जिले के अंतागढ़ इलाके में तेंदूपत्ता से भरा एक ट्रक बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जल उठा और लाखों रुपये का तेंदूपत्ता समेत पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। पूरा मामला अंतागढ़ – सोनपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ट्रक में हेटारकसा और बोगान फड़ का तेंदूपत्ता लोड था। जैसे ही ट्रक खरीदी केंद्र के पास पहुंचा, वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। सूखी पत्तियां होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि करंट और आग का एहसास होते ही ड्राइवर और हेल्पर ने फौरन ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में लाखों रुपये का तेंदूपत्ता और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मामले की जांच में जुट गई है
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 24, 2026CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से हुआ अद्भुत महा अभिषेक, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Big breakingAugust 24, 2026मुख्यमंत्री साय ने किया जशपुर: एक परिचय पुस्तक का विमोचन
Big breakingAugust 24, 2026प्यार के नाम पर धोखा : शादी का वादा कर होटल में दुष्कर्म, लाखों वसूले और कर ली दूसरी शादी, फिर जो हुआ…
Big breakingAugust 24, 2026GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में पर्स-ATM कार्ड चुराकर खातों से उड़ाता था रकम, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
