सूरजपुर :- सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है।
खिड़की-रोशनदान नहीं होने से भरा धुआं
पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था। जिस कमरे में परिवार सोया था, वहां खिड़की या रोशनदान (Ventilation) मौजूद नहीं था। रात भर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे सोते समय ही तीनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।
हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 18, 2026मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस बार होली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें! सरकार ने खत्म की मुहर्रम सहित इन तारीखों पर ड्राई डे
Big breakingFebruary 18, 2026कमरे में कोयला जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से 4 वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत
Big breakingFebruary 18, 2026CG : सरकारी स्कूल में बाइबल की पुस्तकें बांटने वाले व्याख्याता निलंबित, लगे थे और भी कई गंभीर आरोप
Big breakingFebruary 18, 2026CG – दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक… दो युवकों की मौत
