रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण का मामला गूंजा। विपक्ष ने उद्योगों द्वारा डंप फ्लाईएश के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। विभागीय मंत्री ओ पी चौधरी इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इससे नाराज़ होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने यह मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि वर्ष 2023 से 4 फरवरी 2026 तक उद्योगों द्वारा अवैध फ्लाईएश डंप के कितने मामले आए और उन पर क्या कार्रवाई की गई। रायगढ़ जिले में फ्लाईएश और कोयला परिवहन के कारण दूषित पर्यावरण को सुधारने विभाग की क्या कार्ययोजना है। जवाब में पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि इस अवधि में 24 ताप विद्युत संयंत्रों द्वारा निकले राख का उपयोग खदान भराव के लिए किया जा रहा है। बिना अनुमति डंपिंग के 49 मामले आए हैं जिन पर कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस सदस्य उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी कोई काम नहीं कर रहे हैं रोजाना जिले के कई स्थानों में राख डंप हो रहा है जिन्हें अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं। अधिकारी अपने मंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं। विभागीय मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सभी कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 8, 2026को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
Big breakingSeptember 8, 2026हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
Big breakingSeptember 8, 2026लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..
Big breakingSeptember 8, 2026पीएम श्री स्कूल तिल्दा का स्टूडेंट स्टोर बना मिसाल, मंत्री वर्मा ने बच्चों की उद्यमिता व हुनर को सराहा








