रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश आखिरकार 77 घंटे बाद पूरी हुई। तीन दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर आ गया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया।
जानकारी के मुताबिक, आदिल खान नकटी गांव के ब्लू वॉटर में डूब गया था। घटना के बाद से ही SDRF और NDRF की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों ने पानी में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती दो दिनों में आदिल का कोई सुराग नहीं मिल सका।देर रात पानी की सतह पर आया शव
लगातार 77 घंटे की तलाश के बाद देर रात आदिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से ही आदिल के परिजन मौके पर मौजूद रहकर उसके मिलने का इंतजार कर रहे थे।
परिवार में पसरा मातम
आदिल का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस उम्मीद के साथ परिजन तीन दिनों से मौके पर डटे हुए थे, वह आखिरकार दुखद खबर में बदल गई। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 23, 2026मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित
Big breakingAugust 23, 2026‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’
Big breakingAugust 23, 2026महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
Big breakingAugust 23, 2026मिट्टी से गढ़ी आत्मनिर्भरता की कहानी, गृहणी से लखपति दीदी बनने तक सावित्री का सफर
