सुकमा। जिले के जगरगुंडा कैंप से लगभग 3.7 किलोमीटर दक्षिण में जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के 226 बटालियन के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी बरामद किए गए। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी का वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई। आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की मदद से उसे मौके पर ही नष्ट करने के बाद सर्चिंग टीम वापस बटालियन कैंप में लौट आई। इस बरामदगी से अभी भी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी साबित हो रही है, जिसे 31 मार्च की तय समय तक खत्म करना सुरक्षाबलों का लक्ष्य है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 23, 2026बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर
NATIONALMarch 23, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ा सभी दिग्गजों का रिकॉर्ड, 8,931 दिन से दे रहे सेवाएं…
ChhattisgarhMarch 23, 2026अगले वर्ष 31 मई तक मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य पूरा करने के उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दिए निर्देश
Big breakingMarch 23, 2026Aaj Ka Panchang: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की होती है पूजा, नोट कर लें पूजा के सभी शुभ मुहूर्त
