गरियाबंद। धार्मिक नगरी राजिम के नवापारा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान में धावा बोलकर बड़े पैमाने पर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है, जबकि दुकानदारों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी किए गए आभूषणों में 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 2 लाख रुपये नकद शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में मौजूद ज्वेलरी शॉप के मालिक आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। चोरों ने पूरे सामान पर ही हाथ साफ कर दिया था। शातिर चोर शॉप में बेसमेंट के रास्ते से भीतर दाखिल हुए थे। इस घटना की सूचना तुरंत गोबरा नवापारा थाना को दी गई। थाना प्रभारी खुद ही मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। दूसरी तरफ इस बड़ी वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी देखी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 11, 2026उप मुख्यमंत्री साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
Big breakingAugust 11, 2026सीएम के नवा रायपुर निवास में मनेगी हरेली तिहार
Big breakingAugust 11, 2026मिनीमाता की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
ChhattisgarhAugust 11, 2026हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन
