Aaj ka Rashifal 17 January 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध और चंद्रमा धनु राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अत्यधिक अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह की तरफ जाएगा। जो लोग प्रेम में हैं- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। एक बड़ा ही शुभ और रंगीन दिन गुजरेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी हो गई है और व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव सा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। चितिंत बने रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। थोड़ा सा स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता के साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी अच्छा और व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMarch 28, 2026सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी अलर्ट
ChhattisgarhMarch 28, 20265 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल
ChhattisgarhMarch 28, 2026राज्य पुलिस के अफसर 23-साल में बन पा रहे आईपीएस, अफसरों को प्रमोशन देने के मामले में प्रदेश देश में 19वें नंबर पर
NATIONALMarch 28, 2026Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
