Aaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.
आज की तिथि
18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 5:50 बजे तक है. इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. मंगलवार को कल्कि जयंती है. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु (उनके दसवें अवतार कल्कि रूप) संकटों से मुक्ति के लिए बजरंगबली (हनुमान जी) और मंगलवार होने के कारण मां मंगला गौरी व भगवान कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है.
आज का योग और नक्षत्र
मंगलवार को सुबह 6:08 बजे सूर्योदय और शाम 6:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 11:12 बजे चंद्रोदय और शाम 10:26 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को सूर्य मघा नक्षत्र में विराजमान रहेगा जबकि चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में रहेगा. मंगलवार को हर्षण योग नहीं रहेगा बल्कि अगले सुबह 03:21 बजे तक शुक्ल योग रहेगा.
शुभ मुहूर्त
इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 9:18 से 11:01 बजे तक रहेगा.v
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 18, 2026Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!
Big breakingAugust 18, 2026ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……
Big breakingAugust 18, 2026CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……
Big breakingAugust 18, 2026‘रेशम से रोशन जशपुर’ की शुरुआत, टसर उत्पादन में प्रदेश में जिला अव्वल
