रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट जमानत मिल गई है। वहीं इस पर पिता भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, खुशी की बात है दोनों मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिली है।
भूपेश बघेल ने कहा कि, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर EOW, ED, IT सारे एजेंसियो को विपक्ष के पीछे लगा दिए थे। यह सारे नेताओं का संबल कार्यकर्ताओं का सहयोग, वकीलों की तार्किकता का परिणाम है।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में उनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे, जो जुलाई 2025 से जेल में थे। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत मंजूर की। यह न सिर्फ चैतन्य बघेल बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भी राहत की खबर है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALSeptember 5, 2026बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने में शिक्षक निभाएं अहम भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी
NATIONALSeptember 5, 2026कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने वाले शख्स को सुनाई उम्रकैद की सजा
Big breakingSeptember 5, 2026गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता यादव, CM साय ने दी बधाई
Big breakingSeptember 5, 20265वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को मिली बड़ी राहत, अंतरिम प्रवेश देने की घोषणा, अध्यादेश में होगा संशोधन








