तमिलनाडु के तेनकासी जिले में आज दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल बताये जा रहे है। मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं।
🚨 Deadly Bus Crash Shocks Tamil Nadu! 😢
• Two private buses collided head-on near Achampatti on Tenkasi-Madurai road this Monday morning.
• At least 8 feared dead, several injured in the severe smash—front of one bus wrecked!
• Police & medics rushed victims to Tenkasi… pic.twitter.com/rnwJ4DIDDl— Voice Of Bharat 🇮🇳🌍 (@Kunal_Mechrules) November 24, 2025
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। घायल यात्रियों का नजदीकी अस्पतालों में उपचार किया रहा है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

