आईपीएल के अहम मुकाबले में Rajasthan Royals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें Mitchell Marsh ने 96 रन और Josh Inglis ने तेज अर्धशतक जड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर राजस्थान पर दबाव बना दिया। बाद में मार्श ने निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि वह शतक से चूक गए।
221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत धमाकेदार रही। Yashasvi Jaiswal और युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने पावरप्ले में ही 71 रन जोड़ दिए। जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में 43 रन बनाए, जबकि शुरुआत में संभलकर खेलने वाले वैभव ने बाद में खतरनाक रूप अपनाते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच पूरी तरह राजस्थान की पकड़ में ला दिया।
मध्यक्रम में Dhruv Jurel ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद 54 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया। कप्तान रियान पराग चोट के कारण मुकाबला नहीं खेल सके, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी राजस्थान ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन दिखाया। इस जीत के साथ राजस्थान के 13 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब अगला मुकाबला जीतते ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 6, 2026डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
ChhattisgarhJuly 6, 2026मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण
Big breakingJuly 6, 2026CG : झमाझम बारिश से जतमई का वाटरफॉल हुआ गुलजार, सैलानियों की लग रही भीड़
Big breakingJuly 6, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
