रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के कारण सावन के पहले ही राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई इस मानसूनी बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। आज से रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, हालांकि एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। भौगोलिकसंदर्भ
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?
पिछले 24 घंटों में बचेली में 20 सेंटीमीटर और रायपुर में 15 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बस्तर से लेकर रायपुर, मध्य छत्तीसगढ़, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते कई नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए हैं।
रायपुर में जुलाई का रिकॉर्ड टूटा
रायपुर जिले में इस जुलाई माह में बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया है। जिले में अब तक 59 सेंटीमीटर पानी बरस चुका है, जो सामान्य से 27% अधिक है। वहीं, पूरे प्रदेश में अब तक कुल 59 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 12% कम है।
मौसम का अगला मिजाज
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना कि मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे अंदरूनी उड़ीसा के ऊपर स्थित गहरा अवदाब का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है। सिस्टम के आगे बढ़ने से बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है। भौगोलिकसंदर्भ
इन संभागों में बारिश की संभावना
आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जो मुख्य रूप से दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों में केंद्रित रहने का अनुमान है।
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान
30 जुलाई को आकाश मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingSeptember 15, 2026जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी
Big breakingSeptember 15, 2026देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingSeptember 15, 2026सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मीरा के पसरे से खरीदा आशीर्वाद का दीया
Big breakingSeptember 15, 2026महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका








