रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीज मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकापुर, सूरजपुर जैसे क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है. रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवा और बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. लगभग 24 घंटों के बाद तापमान में गिरावट होने के आसार हैं.
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि पिछले 24 घटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चली. आज से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ तेज हवा, वज्रपात और वर्षा होने की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है.
27 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए 27 जिलों में बारिश, तेज रफ़्तार से चलने वाली आंधी, आकाशीय बिजली और बादल गरजने का अलर्ट जारी किया है. जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में यलो अलर्ट जारी किया गया है.
रायपुर में आज आंधी-बारिश
रायपुरवासियों को गर्मी से आज राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. साथ ही वर्षा, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 28, 2026Parliament Monsoon Session : लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर हो रही चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG NEWS : उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ, अरुण साव बोले – समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG BIG NEWS : अंधेरे में घने जंगलों की होगी निगरानी, रात में अवैध कटाई और शिकार पर रखी जाएगी नजर, बस्तर में थर्मल ड्रोन तैनात
ChhattisgarhJuly 28, 2026CG SET 2026 में बड़ा बदलाव! अब 11 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा
