0 जशपुर के सेंदरीमुंडा के बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन से ग्रामीणों को मिली स्वच्छ पेयजल की सुविधा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और त्वरित प्रशासनिक कार्यशैली के परिणामस्वरूप जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। हैंडपंप खनन के बाद अब ग्रामीणों को घर के समीप ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बैशाखूपारा के निवासियों को लंबे समय से पेयजल के लिए दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी के मौसम में पानी लाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या के स्थायी समाधान के लिएउमेश यादव, संतोष देहरी एवं अन्य ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर हैंडपंप खनन की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैशाखूपारा में हैंडपंप खनन कार्य पूर्ण कराया।
हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अब वार्ड क्रमांक 7 के परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की संवेदनशील और जनहितैषी सोच के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 17, 2026CG- आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, युवती को जबरन शराब पिलाए, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…
Big breakingMay 17, 2026CG – आकाशीय बिजली का कहर, एक साथ इतने मवेशियों की हुई दर्दनाक मौत
Big breakingMay 17, 2026भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
Big breakingMay 17, 2026मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान
