रायपुर- कमिश्नरेट के तहत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (30 वर्ष), निवासी कुशालपुर तिरंगा चौक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई, लेकिन वह किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल उसके खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि हथियार उसे कहां से मिला और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने अवैध हथियार रखने और उनकी खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 6, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
Big breakingJuly 6, 2026ग्रामीण परिवारों के भरोसे का नया सहारा ‘वीबी-जी राम जी’
Big breakingJuly 6, 2026डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि
Big breakingJuly 6, 2026जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान….
