रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।
दरअसल, आरोपी सेतु चौहान पुसौर के नवापारा का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी निशा चौहान और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि, सेतु पत्नी को संगीता को बनसिया रोड की ओर ले गया। वहीं लोहे के कत्ते से गर्दन पर हमला कर उसने पत्नी की हत्या कर दी। गंभीर चोटों के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हत्या के बाद आरोपी पत्नी के कथित प्रेमी को घटनास्थल दिखाने ले गया। आरोपी ने उस पर भी हमला किया, हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद आरोपी खुद जूटमिल थाना पहुंचा और हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 13, 2026‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 13, 2026CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में भी होंगे शामिल
Big breakingAugust 13, 2026जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….
Big breakingAugust 13, 2026हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
