बलरामपुर। स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने प्राचार्य ने छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किया। अब मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद आरोपी प्राचार्य फरार हो गया है। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत शासकीय उमावि बरतीकला में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर बैड टच का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। छात्रा से स्कूल में प्राचार्य ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने हिम्मत जुटा घर पहुंच मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिसके बाद परिजन ने इस मामले की शिकायत वाड्रफनगर चौकी पुलिस से की है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और पुलिस प्राचार्य की तलाश कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा घटना के संबंध में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव का कहना है कि कि मामला संज्ञान में आने के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 5, 2026राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
Big breakingAugust 5, 2026स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
Big breakingAugust 5, 2026संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingAugust 5, 2026मंत्री राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति
